आपदा में अवसर, सरकारी सेवाओं के नाम पर चपत लगा रहे साइबर अपराधी
प्रयागराज, जुलाई 16 -- प्रयागराज। प्रदीप शर्मा साइबर अपराधियों ने अब सरकारी सेवाओं को ही ठगी का सबसे बड़ा हथियार बना लिया है। कभी गैस कनेक्शन की केवाईसी, कभी बिजली बिल, कभी आयुष्मान कार्ड तो कभी राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि या बैंक खाते के अपडेट के नाम पर लोगों को फोन किए जा रहे हैं। ठग सेवा बंद होने अथवा सब्सिडी रुकने का डर दिखाकर मोबाइल पर संदिग्ध लिंक भेजकर बैंक खाता खाली कर दे रहे हैं। हाल ही में सामने आए मामलों से साफ है कि साइबर अपराधी अब किसी भी सरकारी योजना, आपदा या जरूरी सेवा को ठगी का जरिया बनाने से नहीं चूक रहे हैं।
ठगी के तरीके सिविल लाइंस के एक कारोबारी को सात जुलाई को गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर शातिर ने कॉल किया। गैस कनेक्शन की केवाईसी पूरी नहीं होने पर सेवा बंद होने का डर दिखाया और संदिग्ध लिंक भेजकर बैंक खाते से दो बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.