आपदा मुआवजा के लंबित मामलों का शीघ्र करें निष्पादन : उपायुक्त
रांची, जुलाई 7 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न आपदा मामलों में मृतकों के आश्रितों एवं प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सर्पदंश, पानी में डूबने तथा सड़क दुर्घटना में हुई मौतों के अलावा अतिवृष्टि से आवास एवं फसल क्षति सहित अन्य आपदा संबंधी मामलों में मुआवजा भुगतान की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मृतकों के आश्रितों एवं प्रभावित परिवारों से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.