आपदा मित्र बनने के लिए ईश्वर शांति महाविद्यालय में युवाओं का हुआ काउंसलिंग
बगहा, जुलाई 13 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। बिहार राज्य स्काउट एण्ड गाइड के तत्वावधान में ईश्वर शांति महाविद्यालय झखरा में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना था। काउंसलिंग के दौरान करीब 150 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आपदा बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले लगभग 10 हजार तक के रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही बचाव कार्य के दौरान जोखिम को देखते हुए सरकार द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का अगले तीन वर्षों के लिए बीमा भी कराया जाएगा।महाविद्यालय के सचिव सतेंद्र शरण ने बताया कि प्रशिक्षण में आपदा की पहचान,सुरक्षा के उपाय,प्राथमिक उपचार,खोज एवं बचाव (सर्च एंड रेस्क्यू) व समुदाय में आपदा जागरूकता जैसे विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.