मथुरा, जनवरी 1 -- राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ द्वारा आयोजित आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 44 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण के लिए जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये स्वयंसेवक 2 से 13 जनवरी तक प्रशिक्षण ग्रहण करेंगे। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा संगठन कार्यालय से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बस को लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 24 एनसीसी, 7 नागरिक सुरक्षा, 4 एनएसएस तथा 9 नेहरू युवा केंद्र, कुल 44 स्वयंसेवकों को आपदा मित्र के प्रशिक्षण हेतु लखनऊ भेजा जा रहा है। सभी को राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के आयोजन/संचालन से सबंधित समस्त व्यवस्थाएं यथा ठहरने, भोजन, प्रशिक्षण, संबंधित सामग्री, आ...