मधुबनी, मार्च 16 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के प्रसाद गांव निवासी प्रदीप कुमार महतो तथा राघव कुमार झा को पटना में एसडीआरएफ के द्वारा आपदा मित्र के तौर पर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि माय भारत (नेहरू युवा केन्द्र ) की तरफ से मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित एक सौ युवाओं को एसडीआरएफ द्वारा सात दिवसीय आपदा मित्र का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ईगल व्यू प्रशिक्षण केन्द्र में दिया गया। जिसमें मधेपुर प्रखंड से इन दोनों के अलावा अन्य छह युवा भी शामिल थे। मालूम हो कि मधेपुर प्रखंड अमूनन प्रतिवर्ष बरसात के समय में बाढ़ से प्रभावित होता है। बरसात के दिनों में बाढ़ प्रभावित मधेपुर प्रखंड में बराबर आपदा मित्रों की जरुरत पड़ती रहती है। आपदा के समय ऐसे प्रशिक्षण प्राप्त लोगों की आपदा के समय राहत एवं बचाव में सहयोग लिया जाता है। ...