महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में आपदा प्रबंधन की कमान को और मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशन में अग्निशमन विभाग, पुलिस, आपदा प्रबंधन व नागरिक सुरक्षा कोर के संयुक्त समन्वय में आग से बचाव का मॉक ड्रिल कराया गया। हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, नवोदय विद्यालय व पुलिस लाइन परिसर में आपदा मित्रों व सखियों को आपदा से लड़ने के गुर सिखाए गए।प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने आग लगने के कारणों, उसके प्रकार व रोकथाम के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। मॉक ड्रिल में अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग का प्रदर्शन किया गया। आपदा मित्रों व सखियों को बताया गया कि आग लगने जैसी स्थिति में घबराने के बजाय वैज्ञानिक विधियों का किस कदर उपयोग कर जान-माल के नुकसान को न्यून किया जा सकता है।इस विशेष सत्र में आपदा मित्र अजीत चौधर...