चित्रकूट, मार्च 12 -- चित्रकूट। आपदा मित्र एसोशिएशन ने जिलाध्यक्ष शिवम सिंह की अगुवाई में गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र डीएम को सौंपा गया। अवगत कराया कि उन सभी को एसडीआरएफ ने लखनऊ में प्रशिक्षण दिया था। पिछले साल उनको ड्यूटी मिली है। रामघाट व रामायण मेला में वह लोग ड्यूटी कर चुके है। लेकिन अभी तक किसी को मानदेय नहीं मिला है। मांग किया कि सरकार से घोषित पांच लाख से बढ़ाकर बीमा राशि 20 लाख की जाए। स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई, पीएफ, रिटायरमेंट सहित अन्य सुविधा देकर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए। न्यूनतम वेतनमान 26910 रुपये मासिक किया जाए। प्रदर्शन में विद्यासागर, अभिलाष, कुलदीप सिंह, वीर सिंह, पुष्पेन्द्र, रामप्रकाश, अनूप, शत्रुघ्न, आजाद, सूरज, अनुपम खरे, अखिलेश, रविदास...