नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नेपाल के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से की जाने वाली माउंटेन रेस्क्यू जान बचाने वाली सबसे बड़ी व्यवस्था है। जहां ऑक्सीजन की कमी और अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन आम हैं। वहां संकट में फंसे पर्वतारोहियों को तेजी से निकाला जाता है, और सुरक्षित जगह पहुंचाया जाता है। लेकिन इसी व्यवस्था का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर एक खेल खेला जाता है, वह है आपदा में कमाई का खेल। फर्जी इमरजेंसी का नाटक रचकर हेलीकॉप्टर बुलाना, अस्पताल में भर्ती कराना और भारी भरकम बीमा क्लेम दायर करना... इस स्कैम का मुख्य तरीका है। यह खेल वर्षों से चल रहा है और जांच के बावजूद अभी भी जारी है। दरअसल, काठमांडू पोस्ट ने सबसे पहले वर्ष 2018 में इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसके बाद सरकार ने जांच समिति गठित की, जिसने 700 पृष्ठों की रिपोर्ट तैयार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.