लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- सोमवार को लखीमपुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि 4 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 404 लोगों ने भाग लिया था। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर कार्यक्रम अधिकारी योगांतर त्रिपाठी ने आश्वासन दिया था कि 31 मार्च तक सभी प्रतिभागियों को किट और प्रमाण पत्र वितरित कर दिए जाएंगे। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी न तो किट वितरित की गई और न ही प्रमाण पत्र दिए गए। इतना ही नहीं, जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई है कि वितरण कब तक किया जाएगा। आपदा प्रशिक्षण प्राप्त गौरव पांडे अपने साथियों के साथ जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द किट और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाएं। उनका कहना है कि फिलहाल वे श...