आपदा प्रभावित 44 किसानों को दी गयी 3.60 लाख रुपये की सहायता
रामपुर, सितम्बर 9 -- रामपुर। बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य आपदा मोचक निधि से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र शाहबाद के 44 प्रभावित कृषकों को फसल क्षति के सापेक्ष कुल 3,60,192 रुपये की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगातार जारी है। प्रशासन का उद्देश्य आपदा से प्रभावित परिवारों और किसानों को समयबद्ध तरीके से राहत पहुंचाना है। जिलाधिकारी ने जनहित में अपील की है कि प्राकृतिक आपदा से फसल क्षति से प्रभावित कृषक राहत सहायता प्राप्त करने के लिए अपने संबंधित तहसील कार्यालय में संपर्क करें तथा आवश्यक अभिलेख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.