आपदा प्रभावित 110 परिवारों को 87 लाख की सहायता
देहरादून, मार्च 20 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को सहस्त्रधारा स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में विकासखंड रायपुर के आपदा प्रभावित गांवों के 110 परिवारों को राहत प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान (रिप) परियोजना के तहत सेरागांव, कार्लीगाड़ और धनौला ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों को 87 लाख से अधिक की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास के साथ-साथ महिलाओं के आजीविका संवर्धन और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.