अररिया, अप्रैल 30 -- अररिया, वरीय संवाददाता आंधी-तूफान व ओलावृष्टि में फसल नुकसान का दर्द झेल रहे किसानों के बीच मुआवजा देने की मांग तेज हो गयी है। सोशल वेल्फेयर आर्गेनाईजेशन अररिया के अध्यक्ष मो अजहरूल हक ने डीएम को आवेदन देकर कुदरती कहर में हुए नुकसान का सर्वे कराकर वास्तविक पीड़ितों के बीच शीघ्र मुआवजे देने की मांग की है। श्री हक ने कहा कि अररिया जिला इन दिनों प्राकृतिक आपदा का कहर झेल रहा है। कभी आंधी, कभी बारिश तो कभी ओलावृष्टि। इसके कारण मक्का, गेहूं, आम, लीची आदि बर्बाद हो चुके हैं। ग् गरीबों के कच्ची घर ध्वस्त हो गये। टिन की छतरियां उड़ गयी। यह भी पढ़ें- दस दिनों में जिले में चार बार आई आंधी-तूफान व बारिश, किसानों की टूटी कमर अब जरूरत है सर्वे कराकर इन पीड़ितों के बीच मुआवजा देने की। आर्गेनाइजेशन की मांग है कि जिला प्रशासन, बीडीओ, सी...