हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ से अपने मकान गंवाने वाले कटरी छिबरामऊ के ग्रामीणों ने सीएम आवास सूची से नाम काटे जाने पर विरोध जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ में मकान गंवाने पर बिलग्राम तहसील ने आठ-आठ हजार की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई थी। बेघर होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया था। कटरी छिबरामऊ निवासी विष्णु, रामखेलावन, लालाराम, मीरा, रामश्री, नेकराम, सोनेलाल, दयाराम, उर्मिला, आशा देवी, बिंदेश्वरी, सुनीता, मीना, रंजना कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के बाद लेखपाल द्वारा कराई गई जांच में 39 पात्र लाभार्थियों को आठ-आठ हजार रुपये की राहत राशि दी गई थी। इसके बावजूद ग्राम पंचायत स्तर पर आवास योजना के अंतर्गत उन सभी को गलत तरीके से अपात्र घोषित कर ...