चम्पावत, जून 2 -- सतीश जोशी, चम्पावत। बनबसा के पम्पापुर निवासी करन राम और विमला देवी को राहत सामग्री दी। बीते दिन करन राम और विमला देवी के मकान की छत आंधी-तूफान के कारण उड़ गई थी। राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। राज्य आपदा मोचन निधि के प्रावधानों के तहत दोनों प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की अहेतुक सहायता राशि, त्रिपाल, बर्तन किट एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...