देहरादून, अगस्त 31 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर सरकार में दायित्वधारी ज्योति कोटिया ने सोमवार को गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को कुल एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों गढ़ी कैंट एवं बिष्ट गांव में आपदा के कारण दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके पर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावित परिवारों को व्यक्तिगत स्तर पर सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार : ज्योति कोटिया सोमवार को गढ़ी कैंट निवासी संतोष पत्नी बृजमोहन एवं ...