पौड़ी, अगस्त 25 -- भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान प्रभावितों को तिरपाल, कंबल, किचन सेट भी दिए गए। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा हाल ही में आपदा प्रभावित क्षेत्रों सैंजी, बुरांसी, नौंठा, कोटखाल, चैलूसैंण, चिपलघाट, कलगड़ी में भी राहत सामग्री का वितरण किया था। सोमवार को प्रभावितों को राहत सामग्री देते हुए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा त्वरित राहत पहुंचाने की सराहना की। मौके पर एडीएम अनिल गर्ब्याल, जिला सचिव रेडक्रॉस केशर सिंह असवाल, दीपक खंसुली, मदन मोहन नौडियाल, प्रदीप रावत आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.