चम्पावत, दिसम्बर 27 -- चम्पावत। चम्पावत जिले के 16 आपदा प्रभावितों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत 16 भवन स्वामियों को 48 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस वर्ष मानसून सीजन में 16 भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस साल पांच अगस्त के बाद जिले में प्राकृतिक आपदा से 16 भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित भवन स्वामियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। बताया कि प्रत्येक आपदा प्रभावित को तीन लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.