आपदा प्रभावितों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता में: डीएम
बागेश्वर, अगस्त 27 -- देवेंद्र, बागेश्वर। जिलाधिकारी ने गुरुवार को हड़बाड़ पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए नए भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान भवनों के आसपास और आंगन में आई दरारों को भी देखा और उनकी स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि आपदा प्रभावित परिवारों के लिए जल्द स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.