बहराइच, मार्च 14 -- बहराइच, संवाददाता। पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी आदि की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने तथा आपूर्ति में आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कार्यालय में इमरजेन्सी कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम जो सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक संचालित रहेगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 05252-230132 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 है। कन्ट्रोल रूम अवकाश के दिनों में भी खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि इमरजेन्सी कन्ट्रोल रूम के संचालन के लिए 3 शिफ्टों में कर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। प्रथम पाली सुबह 8 से मध्यान्ह 12 बजे तक विपणन निरीक्षक शिवम पटेल मो.न. 9643257456 व भारत गैस के अनिरूद्ध तिवारी 9076959377, द्वितीय पाली में मध्यान्ह 12 बजे से शाम चार बजे तक पूर...