चम्पावत, जून 16 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार का मकसद आपदा प्रबंधन में योगदान देने वालों को सम्मानित करना है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार व्यक्तिगत और संस्थागत दो श्रेणियों में दिया जाता है। नेशनल अर्वार्ड्स पोर्टल पर पूरे वर्ष नामांकन की खिड़की खुली रहती है। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को पुरस्कार के संबंध में जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...