पाकुड़, फरवरी 3 -- जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से युवा आपदा मित्र योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से चयनित युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित, संगठित एवं प्रशिक्षित प्रतिक्रिया से जन-धन की हानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा आपदा मित्र योजना का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सक्षम बनाना है, ताकि वे प्रशासन एवं आम नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित कर सकें। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित शपथ दिलाई तथा उन्हें आपदा के दौरान मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.