नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आपदा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने तथा राज्यों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्रालय के इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम फॉर इमरजेंसी रिस्पॉन्स (आईसीआर-ईआर) ने राज्यों के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) के साथ एकीकरण पर तीसरे सेमिनार का आयोजन किया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के 10 सूत्री एजेंडा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सेमिनार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि एआई तकनीक आपदा प्रबंधन की मौजूदा कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव ला सकती है और राहत व बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में मददगार साबित हो सकती है।गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा, केंद्...