कानपुर, जून 12 -- मूसानगर, संवाददाता। मानसूनी बारिश के दौरान संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया,अभ्यास भोगनीपुर तहसील क्षेत्र हलिया ग्राम पंचायत में हुआ। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभ्यास के दौरान आपदा की सूचना मिलने से लेकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने और राहत सामग्री वितरित करने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया,इस कार्यक्रम की निगरानी एसडीएम भोगनीपुर देवेंद्र सिंह ने की उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और सभी आवश्यक संसा...