आपदा प्रबंधन को मिली मजबूती, विभागों को मिले आधुनिक बचाव उपकरण
रुद्रपुर, जुलाई 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। जिले में आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी खोज, बचाव और राहत कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभिन्न विभागों को आधुनिक आपदा प्रबंधन उपकरण उपलब्ध कराए हैं। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज और खटीमा तहसीलों के अलावा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस विभाग तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को आवश्यकतानुसार उपकरण वितरित किए। उपकरणों में मिनी ड्रोन कैमरा, राफ्ट, वॉकी-टॉकी, सर्च लाइट, मेगाफोन, रेस्क्यू थ्रो बैग, बैटरी एवं पेट्रोल संचालित कटर, गैस डिटेक्टर, फुल फेस मास्क, रेस्पिरेटर समेत अन्य आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरण शामिल हैं। डीएम ने कहा कि इन उपकरणों के उपयोग से बाढ़, जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.