बरेली, अप्रैल 2 -- इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के बीकॉम विभाग की ओर से डिजास्टर रिस्क फाइनेंसिंग इन इंडिया, कॉन्सेप्ट्स एंड फ्रेमवर्क विषय पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े वित्तीय पहलुओं, जोखिम प्रबंधन की रणनीतियों तथा भारत में विकसित हो रहे डिजास्टर रिस्क फाइनेंसिंग के ढांचे के बारे में जागरूक करना था। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी अवधेश कुमार ने बताया कि किस प्रकार आपदाओं के बाद पुनर्वास और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावी बना सकते हैं। बीकॉम विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज गांधी ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को बहुआयामी ज्ञान से समृद्ध करते हैं। इस दौरान कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्य, डीन मैनेजमेंट प्रो. मनीष गुप्ता, डॉ. नितिन सरीन, डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. मनमोहन बंसल आदि रहे।

ह...