आपदा प्रबंधन के लिए सुरक्षा में निवेश बढ़ाने की जरूरत : प्रेम व्रत
नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) धनबाद के प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. प्रेम व्रत ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए सुरक्षा और संरक्षा पर निवेश बढ़ाने की जरूरत है। दुर्भाग्य से जो जरूरी है, वही उपेक्षित है। जिस तेजी से हादसे बढ़ रहे हैं, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएं हो रही हैं, यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। प्रो. प्रेम व्रत दिल्ली के ओखला स्थित एनबीसीसी सेंटर में आईआईटी, धनबाद और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (आईआईएसएसएम) के संयुक्त तत्वावधान में 'दुर्घटनाओं की लागत बनाम संरक्षा-सुरक्षा निवेश'विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में देश के चुनिंदा सुरक्षा-संरक्षा और आपदा प्रबंधन के विशेषज्ञ भाग ले रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.