मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एमआईटी में चल रहे भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा का समापन शुक्रवार को हो गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. लिली झा रहीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन सचिव प्रो. ऋषभ शर्मा एवं प्रो. प्रियंका चोपड़ा के प्रयासों की विशेष रूप से प्रशंसा की। समारोह में पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियों में निरंतर परिश्रम करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए गए। अध्यक्षता डॉ. पल्लव कुमार ने की। मौके पर डॉ. आकाश प्रियदर्शी, डॉ. अतुल कुमार राहुल, डॉ. नितीश कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. विजय कुमार आदि थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.