आपदा प्रबंधन का मॉकड्रिल कर लोगों को किया जागरूक
सीतापुर, सितम्बर 20 -- श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वाधान में शुक्रवार को तहसील परिसर जमुनहा में राज्यस्तरीय मॉकड्रिल व जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटनाओं और अग्नि हादसों से बचाव व सुरक्षा उपायों के प्रति अधिकारियों एवं आम जनमानस को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान आपदा विशेषज्ञों द्वारा आपातकालीन स्थितियों में बचाव के विभिन्न तरीकों, त्वरित राहत कार्यों तथा अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन (मॉकड्रिल) किया गया।इस अवसर पर उप-जिलाधिकारी जमुनहा डॉ. आर.पी. सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा स्वास्थ्य विभाग मल्हीपुर के कर्मचारी और कई अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आग से बचाव को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.