सीतापुर, सितम्बर 20 -- श्रावस्ती,संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्रावस्ती के तत्वाधान में शुक्रवार को तहसील परिसर जमुनहा में राज्यस्तरीय मॉकड्रिल व जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटनाओं और अग्नि हादसों से बचाव व सुरक्षा उपायों के प्रति अधिकारियों एवं आम जनमानस को जागरूक करना था। ​कार्यक्रम के दौरान आपदा विशेषज्ञों द्वारा आपातकालीन स्थितियों में बचाव के विभिन्न तरीकों, त्वरित राहत कार्यों तथा अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन (मॉकड्रिल) किया गया।​इस अवसर पर उप-जिलाधिकारी जमुनहा डॉ. आर.पी. सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा स्वास्थ्य विभाग मल्हीपुर के कर्मचारी और कई अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आग से बचाव को ले...