आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण आज की जरूरत :प्राचार्य
बगहा, जुलाई 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र की सेवा में करें तथा आपदा की परिस्थितियों में लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। उक्त बाते एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवल किशोर बैठा ने रविवार को कही।कॉलेज में 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम की नोडल पदाधिकारी डॉ. इंदु शुक्ला ने प्रशिक्षण की संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.