हजारीबाग, अप्रैल 30 -- बरही प्रतिनिधि। बरही नगर भवन में आपादा प्रबंधन और बचाव कार्यों को लेकर एनडीआरएफ की टीम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन 9वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल आरआरसी झारखंड के निर्देशानुसार किया गया था। आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीओ जोहन टुडू, बीडीओ जयपाल महतो, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, जिला परिषद के उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, जिप सदस्य प्रीति गुप्ता, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया उपमुखिया शामिल थे। फैमिलिएरिसेशन एक्सरसाइज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकर्तिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी देना था। एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.