आपदा प्रबंधन एडीएम ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
हाजीपुर, सितम्बर 2 -- राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बुधवार को वरीय अधिकारियों ने एसडीआरएफ टीम के साथ निरीक्षण किया। आपदा एडीएम रामदुलार राम, आपदा सहायक प्रभारी पदाधिकारी आकाश कुमार और राघोपुर अंचलाधिकारी राजीव रंजन चौधरी की टीम ने विभिन्न पंचायतों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड मेंग्रामीणों से बातचीत अधिकारियों ने सबसे पहले रुस्तमपुर पंचायत के हेतमपुर, सरायपुर, तेरसिया, बहरामपुर, जहांगीरपुर आदि गांवों का दौरा किया और बाढ़ के पानी से घिरे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति बाधित होने, मवेशियों के चारे की किल्लत और आवागमन बाधित होने की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.