हाजीपुर, जनवरी 3 -- हाजीपुर। निज संवाददाता भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न अंचलों में डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों में चलाया जा रहा है। 09 दिवसीय फैमिली राइजेशन एक्सरसाइज (फैमेक्स) के दूसरे दिन शनिवार को हाजीपुर अंचल में विशेष प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया है कि अभियान 02 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 जनवरी 2020 तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जाना है। इसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर आपदाओं के प्रति जागरुकता पैदा करना और संकट प्रबंधन में जन भागीदारी को सुदृढ़ बनाना है। एनडीआरएफ के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण दिया गया।भूकंप सुरक्षा...