चम्पावत, अप्रैल 4 -- देवीधुरा के योगेश जोशी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, प्राथमिक चिकित्सा, भूकंपरोधी भवन निर्माण की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने सीपीआर, घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से ले जाने, रैपलिंग व जुमारिंग तकनीक, रिवर क्रॉसिंग और स्ट्रेचर बनाना सिखाया। एनडीआरएफ के निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...