बलिया, अप्रैल 19 -- बलिया। कलक्ट्रेट परिसर में रविवार को राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आपदा से प्रभावित जिले के 13 परिवारों में राज्य आपदा मोचन निधि से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में डूबने एवं सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामलों में कुल 13 प्रभावित व्यक्तियों के निकटतम परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रेषित कर दी गई है। बताया कि आपदा प्रभावित परिवारों को समयबद्ध सहायता प्रदान करना शासन की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसी घटनाओं में त्वरित राहत सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- वज्रपात से हुई मौत में पीड़ित परिवार को प्रशासन ने उपलब्ध कराया अनाज इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.