सिमडेगा, मार्च 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने सोमवार को विशिष्ट स्थानीय प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत मृत व्यक्तियों के आश्रितों एवं हकदारों के बीच 1.57 करोड़ रू सहायता अनुदान राशि का वितरण किया। समाहरणालय सभागार भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने कुल 59 लाभुकों के बीच डेमो चेक वितरित किया। साथ ही प्राप्त राशि का सही उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान ग्रीष्म लहर, वज्रपात, पानी में डूबने, सर्पदंश एवं सड़क दुर्घटना जैसी घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। डीसी ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.