आपदा पीड़ित को सौंपी राहत सामग्री
बागेश्वर, अगस्त 9 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील के छटिया गांव में बेघर हो चुकी दिव्यांग हंसी देवी की मदद को रेडक्रॉस सोसाइटी आगे आई है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने छटिया गांव जाकर उन्हें सहायता सामग्री प्रदान की। आपदा से प्रभावित हंसी देवी को रेडक्रॉस सोसाइटी ने सुरक्षित आशियाना अभियान के तहत कंबल, तिरपाल और किचन सेट प्रदान किया। इस दौरान रेडक्रॉस के वरिष्ठ सदस्य उमेश जोशी, डीएल वर्मा, शंकर लाल टम्टा, प्रमोद जोशी आदि ने राहत सामग्री प्रभावित परिवार तक पहुंचाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.