आपदा पीड़ित किसानों को नहीं मिली राहत, मुआवजे का इंतजार
बस्ती, जून 12 -- हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आगजनी और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित सैकड़ों किसानों को अभी तक क्षतिपूर्ति और राहत सहायता नहीं मिल सकी है। अधिकारियों के रवैये से पीड़ित किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार आगजनी की घटनाओं एवं प्राकृतिक आपदाओं में हुए नुकसान के लिए पीड़ितों को क्षतिपूर्ति दी जाती है। यदि किसी पीड़ित का नाम किसी कारणवश छूट गया है, तो राजस्व कर्मियों द्वारा जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर नियमानुसार क्षतिपूर्ति प्रदान की जाएगी।
आगजनी की घटनाएँ तहसील के आंकड़ों के अनुसार एक मार्च से आठ जून तक कुल 233 आगजनी की घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें मार्च में 22, अप्रैल में 172 और मई में 39 घटनाएं शामिल हैं। इन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.