शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- शाहजहांपुर। मुसीबत और प्राकृतिक आपदाएं कभी पूर्व चेतावनी देकर नहीं आतीं, लेकिन कठिन परिस्थितियों में धैर्य, सूझबूझ और सही निर्णय लेने की क्षमता ही सबसे बड़ी सुरक्षा बनती है। इसी सोच के साथ शाहजहांपुर स्थित ग्रीन वैली कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को एक विशेष दो घंटे का स्कूल सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 8वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपदा के समय स्वयं तथा दूसरों के जीवन की रक्षा करने के व्यावहारिक तरीके सीखे। संचालन एनडीआरएफ के एएसआई धर्मेंद्र सिंह और उनकी टीम ने किया। प्रशिक्षण के दौरान जवानों ने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे जाकर व्यावहारिक और सजीव प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षित किया। बच्चो...