गया, फरवरी 19 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा प्रो. आरपी सिंह स्मृति व्याख्यानमाला के अंतर्गत गुरुवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) के तत्वावधान में 'भारत में आपदा जोखिम प्रबंधन में सामुदायिक सहभागिता' विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ रीजनल डेवलपमेंट (सीएसआरडी) के प्रो बुपिंदर जुत्शी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत भूकंप, बाढ़, चक्रवात, सूखा और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील है। आपदा जोखिम प्रबंधन में स्थानीय समुदायों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। सामुदायिक स्तर पर प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल, प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और ग्राम स्तरीय समितियों की सक्रियता से नुकसान को काफी हद...