कौशाम्बी, मार्च 28 -- सम्राट उदयन सभागार में शनिवार को क्षमता संवर्धन एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजेंद्र सिंह ने किया। उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपदाओं के प्रति जागरूकता एवं पूर्व तैयारी ही उसके प्रभाव को कम करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। बाढ़, सूखा, अग्निकांड, ओलावृष्टि, भूकंप तथा आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं के न्यूनीकरण के लिए विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि समय रहते सतर्कता बरतने, आपदा प्रबंधन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा संबंधित विभागों के समन्वय से जन धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वह प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.