मधुबनी, मार्च 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मिथिला महोत्सव के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग का स्टॉल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां एसडीआरएफ टीम द्वारा आपदा से बचाव के उपाय, सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन कर लोगों को आपात स्थिति से निपटने के तरीके समझाए गए। विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। महोत्सव में बालू से तैयार आकर्षक सैंड आर्ट ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस कलाकृति में मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को बारीकी से उकेरा गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं शिवगंगा बालिका विद्यालय, पोल स्टार स्कूल और रिजनल सेकेंड्री की छात्राओं खुशी, ऋचा, खुशी, अनु, संध्या, रिया, सृष्टि, पीहू ने मैथिली लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.