मुंगेर, मार्च 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सोमवार को सदर प्रखंड की नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के सीताकुंड डीह गांव में बाढ़ व अगलगी से बचाव को लेकर 9 वीं बटालियन व आपदा विभाग की ओर से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से लोगों को अगलगी के समय बचाव के तरीके से अवगत कराया गया। कर्मियों ने कहा कि आपदा के समय सतर्कता काफी आवश्यक और बचाव का मुख्य उपाय है। इसके साथ ही आपदा पूर्व तथा आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल में मौजूद ग्रामीणों को आपदा से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि जानकारी काफी बहुत महत्वपूर्ण है। खासकर आपदा के समय क्या करना है, कैसे बचाव करना है और किस तरह से सुरक्षित स्थान पर पहुंचना है, इसकी जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा के प्रकार (भूकंप, आग, बाढ़ आदि) के अनुसार बचाव के तरीके बताए गए। सुरक्षित स्थानों की पह...