आपदा के समय प्रशिक्षित युवा समाज प्रशासन के लिए होती है सबसे बड़ी ताकत : उपायुक्त
देवघर, मई 27 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया अध्यक्षता में बुधवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) कैडेटों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर डीसी ने 6 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूरा करने वाले कुल 200 एनसीसी कैडेटों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रशस्ति पत्र वितरण के बाद डीसी ने एनसीसी कैडेटों से सीधा संवाद किया तथा अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान डीसी ने सभी कैडेटों के अनुभव को गौर से सुना और तारीफ भी की। कैडेटों के अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रशिक्षित युवा समाज जिला प्रशासन के लिए एक मजबूत ढाल की तरह काम करते हैं। यह प्रशिक्षण न केवल आपके व्यक्तित्व का विकास करेगा, बल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.