आपदा के समय जनता की सेवा सर्वोपरि: विधायक
खगडि़या, सितम्बर 30 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बिहार इन दिनों बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। राज्य के विभिन्न इलाकों में बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित है और बड़ी संख्या में लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मानवीय पहल करते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया था। विधायक ने यह राशि बुधवार को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में चेक के माध्यम से दी।
मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज के सभी सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों को प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। बाढ़ के कारण अनेक परिवारों के सामने भोजन, आवास, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों से जुड़ी समस्याएं उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.