बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- आपदा के वक्त बिना बर्तन के भोजन बनाने का हुनर सीख रहीं छात्राएं छबिलापुर हाईस्कूल में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर, आपदा की स्थिति में भोजन तैयार करने का कराया अभ्यास फोटो : छबिलापुर स्कूल : बिहारशरीफ प्रखंड के छबिलापुर हाईस्कूल में गुरुवार को बिना वर्तन के भोजन बनातीं छात्राओं व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड की ओर से गुरुवार को छबिलापुर हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं को आपदा जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बिना किसी बर्तन के भोजन तैयार करने का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। छात्राओं ने बिहार के लोकप्रिय व्यंजन लिट्टी-चोखा को बिना बर्तन के तैयार कर अपने पाक-कौशल का प्रदर्शन किया। शिक्षक अजय कुमार ने बत...