टिहरी, दिसम्बर 10 -- दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने ढुंग एवं रजा खेत में आयोजित शिविर में त्रिपाल बांटी। इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि आपदा का दंश झेल रहे प्रदेश को लेकर वर्तमान सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि धराली आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार की गंभीरता नजर नहीं आती। सरकार केवल बयानबाजी तक ही सीमित होकर अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। कर्नल अजय कोठियाल ने धराली आपदा में मारे गए लोगों के शवों के दबे होने की बात की है। जिससे सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खुली है। उन्होंने कहा कि सरकार घर आंगन टूटने पर 6500 रुपए और फसल क्षति पर 160 रुपए प्रति नाली देती है, जो कि ऊंट के मुंह में जीरे समान है। उन्होंने कहा कि सरकार को आपदा प्रबंधन एवं आपदा के मुआवजे नियमों में गंभीरता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.