अल्मोड़ा, जनवरी 30 -- सूपाकोट के ग्रामीणों ने आपदा के कार्यों में लीपापोती का आरोप लगाया है। कहना है कि एक तो प्रशासन ने आपदा राहत कार्य देरी से शुरू किए। अब निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। रिटायर्ड ऑडिट ऑफिसर रमेश चंद्र पांडे सहित ग्रामीणों ने बीडीओ को शिकायती पत्र भेजा है। कहना है कि तहसील क्षेत्र में मई 2024 को अतिवृष्टि हुई थी। इससे सूपाकोट में प्राचीन नौला जमींदोज हो गया था। इसके अलावा लोगों के घरों में गधेरे का पानी घुस गया था। ग्रामीणों ने नौले की मरम्मत और आवासों को गधेरे से बचाने के लिए दीवार बनाने की मांग की थी। डेढ़ वर्ष तक ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर बीडीओ ताकुला ने टीम भेज कर आगणन तैयार किया। इसके तहत मनरेगा और वित्त के मद से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.