आपदा की स्थिति में त्वरित राहत को हुआ सफल अभ्यास
भदोही, मई 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर बुधवार को साहूपुरी क्षेत्र में 11वीं एनडीआरएफ टीम द्वारा भूकंप आपदा पर आधारित मोबिलाइजेशन एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें डीएम शैलेश कुमार, एडीएम शुभांगी शुक्ल, डिप्टी कमांडेंट प्रेम कुमार की उपस्थिति में आपदा की स्थिति में त्वरित राहत का सफल अभ्यास हुआ। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित हितधारकों ने इसमें सहभागिता की। आपदा की स्थिति में फंसे लोगों को तत्काल राहत कैसे पहुंचाई जाए, इसकी जानकारी दी गई। मॉक एक्सरसाइज के दौरान भूकंप की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें दो मंजिला भवन के ध्वस्त होने से पांच लोगों के मलबे में फंसे होने का परिदृश्य प्रस्तुत किया गया। घटना की सूचना इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर को मिलने पर एनडीआरएफ कंट्रोल रूम एवं संबंधित विभागों को तत्काल सूचित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.