फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 11 -- फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। गंगापार के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर उन्होंने 100 परिवारों को राहत सामग्री किट दी। कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ भी है। आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित लोगों को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: प्रभारी मंत्री ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण प्रभारी मंत्री ने...